रुद्रपुर: तीरथ के सीएम बनने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार : मक्कड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता दिलीप सिंह मक्कड़ ने तीरथ सिंह रावत के उत्तरखण्ड के मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। उनका मानना है कि नए मुख्यमंत्री सबको साथ लेकर चलेंगे और राज्यवासियों के लिए कल्याणकारी योजनाये लायेंगे जिससे समाज के सभी वर्ग लाभांवित होंगे। अमृत विचार से बातचीत करते हुए …

रुद्रपुर, अमृत विचार। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता दिलीप सिंह मक्कड़ ने तीरथ सिंह रावत के उत्तरखण्ड के मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। उनका मानना है कि नए मुख्यमंत्री सबको साथ लेकर चलेंगे और राज्यवासियों के लिए कल्याणकारी योजनाये लायेंगे जिससे समाज के सभी वर्ग लाभांवित होंगे।

अमृत विचार से बातचीत करते हुए मक्कड़ ने कहा कि तीरथ सिंह रावत ने पूर्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था जब प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी थी। इसके अलावा एक सांसद के रूप में भी उन्होंने पौड़ी क्षेत्र में अपने कामों से जनता के बीच एक अलग ही छाप छोड़ी है।

मक्कड़ ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के प्रदेश की कमान संभालने से कार्यकर्ताओं में भी ऊर्जा का संचार हुआ है। तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाकर हाईकमान ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि साल 2022 में भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

संबंधित समाचार