हल्द्वानी: कॉपरेटिव बैंक की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया शरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कॉपरेरिटव बैंक की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार से शरू हो गई है। चार दिवसीय यह भर्ती प्रक्रिया मंगलवार तक चलेगी। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, 26 मार्च के बाद ही परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कॉपरेरिटव बैंक की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार से शरू हो गई है। चार दिवसीय यह भर्ती प्रक्रिया मंगलवार तक चलेगी। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, 26 मार्च के बाद ही परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान 180 में से 116 अभ्यर्थी ही शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान अभ्यर्थियों की दौड़ आदि की परीक्षा कराई गई।उप महाप्रबंधक संदीप भाटिया ने बताया कि बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए जनवरी में रिक्तियां निकली थी।
इसके चलते शुक्रवार से शारीरिक परीक्षा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि शारीरिक परीक्षा मंगलवार को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद 18 से 22 मार्च तक इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी। 26 मार्च के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दौरान महाप्रबंधक पीसी दुम्का, उप महाप्रबंधक टीपी वर्मा, सेक्शन ऑफिसर संजीव बोरा, अमित गौड़ मौजूद रहे।
