हरदोई: प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने बेटे को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। प्रेम में बाधक बन रहे प्रेमिका के पुत्र की बांका से काटकर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना टडियावा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरा निवासी रामनिवास 11 पुत्र राजकुमार 28 फरवरी को गायब हो गया था। 1 मार्च को पिता ने थाने …

हरदोई, अमृत विचार। प्रेम में बाधक बन रहे प्रेमिका के पुत्र की बांका से काटकर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना टडियावा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरा निवासी रामनिवास 11 पुत्र राजकुमार 28 फरवरी को गायब हो गया था। 1 मार्च को पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चला 8 मार्च को पड़ोस के गांव उमरी स्थित रूपचंद के खेत में बालक का शव पड़ा पाया गया। जिसका सिर धड़ से अलग था।

इतना के अनावरण के लिए पुलिस ने विभिन्न दृष्टिकोण से जांच की। छानबीन के दौरान गांव निवासी मुनीम पुत्र हेमनाथ को गिरफ्तार किया गया। मुनीम ने बताया कि वह मृतक की मां से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन वह अपने पुत्र को भी नहीं छोड़ना चाहती थी। इस कारण उसने उसके पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार