हल्द्वानी: 16 मार्च से बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पंद्रह मार्च तक बिल भुगतान न करने वाले बकायेदारों के जलसंयोजन काटने की तैयारी कर ली गयी है। बताया जाता है कि पानी के बिल भुगतान करने को लेकर विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को 15 मार्च तक का समय दिया है। इसके बाद बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पंद्रह मार्च तक बिल भुगतान न करने वाले बकायेदारों के जलसंयोजन काटने की तैयारी कर ली गयी है। बताया जाता है कि पानी के बिल भुगतान करने को लेकर विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को 15 मार्च तक का समय दिया है।

इसके बाद बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ एक मुहिम चला कर जलसंस्थान उनके पानी के कनेक्शन अभियान चलाकर काटेगा। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 16 मार्च से बकायेदारों के पानी के कनेक्शन काटने की कार्यवाही शुरू की दी जाएगी।

संबंधित समाचार