हल्द्वानी: सरकार नजूल भूमि को फ्रीक होल्ड करने की लाएं नीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करने के लिए नई नीति बनाने की मांग की। हरजीत चड्ढा ने कहा कि हल्द्वानी में नजूल भूमि पर बने भवनों में बरसों से लोग रह रहे हैं। इस भूमि को फ्रीहोल्ड कराने के आवेदन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करने के लिए नई नीति बनाने की मांग की। हरजीत चड्ढा ने कहा कि हल्द्वानी में नजूल भूमि पर बने भवनों में बरसों से लोग रह रहे हैं। इस भूमि को फ्रीहोल्ड कराने के आवेदन शासन में वर्षों से लंबित है।

प्रदेश सरकार के नए मुखिया तीरथ सिंह रावत नजूल भूमि को फ्रीक होल्ड कराने की नई नीति लाए। ताकि वर्षों से इस भूमि पर रह रहे लोगों को मालिकाना हक मिले। उन्होंने मांग की यह प्रक्रिया सरल हो ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। नई सरकार का यह कदम प्रदेश में नजूल भूमि पर रह रहे लोगों के सकारात्मक साबित होगा। इस बाबत उन्होंने सीएम को ज्ञापन भी भेजा है।

गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन से न काटी जाए रकम

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों से गोल्डन कार्ड के नाम पर हर माह 650 से 1100 रुपये प्रतिमाह कटौती की जाती है लेकिन इस कार्ड का लाभ पेंशनधारकों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को इस ओर ध्यान देना चाहिए और पेंशन से रकम की कटौती वापस लेनी चाहिए। ये प्रदेश के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ न्याय होगा।

संबंधित समाचार