हल्द्वानी: 21 लोगों ने पूर्व पार्षद की याद में किया रक्तदान
अमृत विचार, हल्द्वानी। पूर्व पार्षद स्व. राज बिष्ट के 44 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को उनकी बहन व पार्षद दीपा बिष्ट के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश व युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने किया। उन्होंने कहा …
अमृत विचार, हल्द्वानी। पूर्व पार्षद स्व. राज बिष्ट के 44 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को उनकी बहन व पार्षद दीपा बिष्ट के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश व युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने किया। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर 2020 को कोरोना से लड़ते हुए राज बिष्ट का निधन हो गया था। उन्होंने हर जरूरतमंद व्यक्ति की हर संभव मदद की।
इसी वजह से उनके जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ताकि किसी जरूरतमंद को रक्त मिल सके। हृदयेश ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से तीन जानें बचाई जा सकती है इसलिए हम सभी को मेडिकल सलाह के अनुसार रक्तदान जरूर करना चाहिए। इसके बाद बिष्ट के चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शिविर का आयोजन स्व. श्री बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इन्होंने किया रक्तदान
हर्षित भट्ट, हरीश कुंजवाल, जीवन नाथ गोस्वामी, तरनप्रीत सिंह, हर्षित जोशी, सुरेश किरौला, भुवन पांडे, गोविंद सिंह लटवाल, सागर वर्मा, गुड्डु नयाल, ललित मेहरा, हेमंत कुमार, मयंक सक्सेना, गुरप्रीत कुकरेजा, हिमांशु भट्ट, बीना राणा, अंकित बिष्ट, जय टाकुली, कुलदीप सिंह, तनय भोजक, रेनू सक्सेना आदि ने रक्तदान किया।
