हल्द्वानी: गौला में ढांग ढही, दादी-पोती गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आंवला गेट के पास गौला में सात फीट ऊंची ढांग ढह गई। ढांह ढहने से चुगान कर रही श्रमिक दादी-पोती उपखनिज के नीचे दब गई। आधे घंटे की मश्क्कत के बाद श्रमिकों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भर्ती कराया। दुर्घटना में घायल दादी-पोती की हालत गंभीर बनी है। रविवार की दोपहर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आंवला गेट के पास गौला में सात फीट ऊंची ढांग ढह गई। ढांह ढहने से चुगान कर रही श्रमिक दादी-पोती उपखनिज के नीचे दब गई। आधे घंटे की मश्क्कत के बाद श्रमिकों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भर्ती कराया। दुर्घटना में घायल दादी-पोती की हालत गंभीर बनी है।

रविवार की दोपहर तीन बजे निकास गेट से सटी गौला नदी के बीचोंबीच श्रमिक चुगान कर गाड़ी भर रहे थे। इस दौरान एक ढांग के नीचे रामपुर के ऐरा गांव निवासी धरमपाल, मां नारायणी, बेटा अरुण और गुड्डू, बेटी रूबी और गुंजा चुगान कर रहे थे। इस बीच ढांग भरभराकर ढह गई। धरमपाल, अरुण, गुड्डू और रूबी ने भाग कर जान बचाई। लेकिन नारायणी (55) और गुंजा (15) ढांग के नीचे दब गई। इसका पता चलने पर श्रमिकों में हड़कंप मच गया।

आसपास काम कर रहे लगभग 100 श्रमिक एकजुट हुए और ढांग के नीचे दबी दादी-पोती को आधा घंटा की मश्ककत के बाद बाहर निकाला। लहुलुहान दादी-पोती को 108 से सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्ग महिला गंभीर जबकि किशोरी की हालत चिंताजनक बनी है। घायलों को सघन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

श्रमिकों की सुरक्षा पर निगम का डाका
हल्द्वानी। गौला में उपखनिज चुगान के काम में लगे श्रमिकों की जान से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। वन विकास निगम श्रमिकों की सुरक्षा पर डाका डाल रहा है। श्रमिकों की सुरक्षा और बचाव के इंतजाम नहीं किए हैं। श्रमिकों ने बताया कि निगम की ओर से सुरक्षा किट नहीं दी जा रही है। वहीं, ढांग ढहने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। लेकिन ढांग के नीचे से चुगान बदस्तूर जारी है।

गौला में हो रहा श्रम कानूनों का खुला उल्लघंन
हल्द्वानी। गौला में श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लघंन हो रहा है। कई नाबालिग उपखनिज चुगान का जोखिम भरा काम कर रहे हैं। बाल श्रम की रोकथाम, निगरानी, कार्रवाई के लिए जिम्मेदार इसकी अनदेखी कर रहे हैं।

संबंधित समाचार