बरेली: ट्रेन में भूख से बिलख रही थी बच्ची, स्टेशन पर नहीं मिला दूध, किया एक फोन और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। ट्रेन में यात्रा कर रहे दंपति की छह साल की बच्ची भूख से बिलख उठी। मुरादाबाद स्टेशन पर दूध नहीं मिल पाया तो दंपति ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी। ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचते ही जीआरपी ने सीट पर जाकर दूध उपलब्ध कराया। इससे बच्ची और दंपति के चेहरे पर …

अमृत विचार, बरेली। ट्रेन में यात्रा कर रहे दंपति की छह साल की बच्ची भूख से बिलख उठी। मुरादाबाद स्टेशन पर दूध नहीं मिल पाया तो दंपति ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी। ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचते ही जीआरपी ने सीट पर जाकर दूध उपलब्ध कराया। इससे बच्ची और दंपति के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

दरअसल, आनंद बिहार से चलकर रक्सौल जाने वाली 05274 सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच नंबर एस 7 में अशोक कुमार और उनकी पत्नी सीट नंबर 71-72 पर यात्रा कर रहे थे। उनके साथ उनकी छह माह की एक बेटी भी थी। मुरादाबाद पहुंचने से पहले ही बेटी के पीने वाला दूध खत्म हो गया। उन्होंने सोचा कि मुरादाबाद स्टेशन पर जब ट्रेन रुकेगी तो दूध खरीद लेंगे मगर वहां दूध की व्यवस्था नहीं हो सकी।

बरेली जंक्शन पर ट्रेन में दूध मुहैया कराते जीआरपी के जवान।

ट्रेन के चलने के बाद बीच बच्ची भूख से रोने लगी। अशोक की कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह बच्ची को ट्रेन में दूध कैसे मुहैया कराएं। उन्होंने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और अपनी समस्या बताई। मुरादाबाद कंट्रोल रूम ने ट्रेन की लोकेशन देखी और तत्काल बरेली जंक्शन को सूचित किया। ट्रेन के आने से पहले ही जीआरपी के जवानों ने दूध की व्यवस्था कर ली। रात करीब 10 बजकर 17 मिनट पर ट्रेन के जंक्शन पहुंचते ही बच्ची को दूध उपलब्ध करा दिया गया। यात्रियों ने जीआरपी की प्रशंसा की।

संबंधित समाचार