बरेली: कार और पांच लाख रुपये न देने पर दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने महिला को पहले प्रताड़ित किया और बाद में घर से निकाल दिया। मांग पूरी न होने पति ने महिला से फोन पर बात की और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस …

अमृत विचार, बरेली। कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने महिला को पहले प्रताड़ित किया और बाद में घर से निकाल दिया। मांग पूरी न होने पति ने महिला से फोन पर बात की और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रेननगर की रहने वाली शबनम बी का निकाह अप्रैल 2018 में बीसलपुर के मिर्धान मोहल्ला निवासी शहरयार मंसूरी के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उससे दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। फिर दोनों परिवारों में पंचायत हुई और पति शबनम को नकटिया में किराये के मकान में रखने लगा। कुछ समय यहां रहने के बाद पति दिल्ली जाने की बात कहकर उसे उसके मायके में छोड़ गया।

महिला ने जब पति को अपने साथ ले जाने के लिए फोन किया तो पति ने उसके साथ फोन पर गाली-गलौच करते हुए तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने पति समेत रिहान मंसूरी, इबरार अहमद मंसूरी, कमरुल हसन, शबिर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट और मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार