बरेली: असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के इलाज के प्रति केंद्र सरकार संवेदनशील
अमृत विचार, बरेली/सीबीगंज। लघु उद्योग भारती बरेली की ओर से खाद्य इकाइयों के कर्मचारियों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सीबीगंज स्थित अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार संगठित क्षेत्र के अतिरिक्त असंगठित क्षेत्र …
अमृत विचार, बरेली/सीबीगंज। लघु उद्योग भारती बरेली की ओर से खाद्य इकाइयों के कर्मचारियों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सीबीगंज स्थित अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार संगठित क्षेत्र के अतिरिक्त असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं इलाज के प्रति भी संवेदनशील है। केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए 75 प्रतिशत की छूट के साथ स्वास्थ्य लाभ देने का प्रावधान किया गया है।
शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। चिकित्सा क्षेत्र में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। शिविर में दिल्ली से विभिन्न क्षेत्र जैसे त्वचा, टीबी, चेस्ट, ईएनटी, आंख, हड्डी, दांत, प्रसूती, फिजिशियन आदि विभागों के विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल ने कर्मचारियों का परीक्षण किया। पहले दिन 92 कर्मचारियों का परीक्षण किया गया। शिविर 20 मार्च तक चलेगा। शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों का परीक्षण एवं उनके उपचार व रोकथाम के बारे में रोगियों को सलाह दी जाएगी। इस शिविर में पर्चा बनवाने के बाद संबंधित डॉक्टर से उपचार व सलाह ले सकते हैं। संस्था के अध्यक्ष एसके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने शिविर के बारे में जानकारी दी।
वरिष्ठ सदस्य घनश्याम खंडेलवाल ने अतिथियों का धन्यवाद दिया। संस्था ने सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। शिविर में अस्पताल के एमएस डा. चरनजीत सिंह एवं उनके सहयोगियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव उन्मुक्त संभव शील ने किया। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल, सुरेश सुंदरानी, संदीप, चंद्रभूषण, गुलशन आनंद, भुजेंद्र गंगवार, आईआईए चेयरमैन पीयूष अग्रवाल, मयूर कुमार चंदानी, राजेश गुप्ता, वरुण, शिवांग, मनोज, तनुज भसीन, धनंजय के अलावा राकेश कुमार, नीरज तनेजा, ज्ञान प्रकाश, लोधी नंदलाल, सुखदीश कश्यप, राजन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
