अमिताभ बच्चन की दूसरी आंख की भी हुई सर्जरी, शेयर किया अनुभव
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी है कि उनकी दूसरी आंख की सर्जरी सफल रही है और वह अब ठीक हो रहे हैं। उनकी एक आंख की सर्जरी इस महीने के शुरु में हुई थी। 78 वर्षीय अभिनेता ने इस सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद ठीक होने …
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी है कि उनकी दूसरी आंख की सर्जरी सफल रही है और वह अब ठीक हो रहे हैं। उनकी एक आंख की सर्जरी इस महीने के शुरु में हुई थी। 78 वर्षीय अभिनेता ने इस सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद ठीक होने की गति ‘धीमी और मुश्किल’ है। बच्चन ने उस समय दूसरी आंख की भी सर्जरी होने का संकेत दिया था।
T 3842 – .. and the 2nd one has gone well .. recovering now ..
all good .. the marvels of modern medical technology and the dexterity of dr HM 's hands .. life changing experience ..
You see now what you were not seeing before .. surely a wonderful world !!— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 14, 2021
अमिताभ बच्चन ने रविवार देर रात डॉक्टर हिमांशु मेहता को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सर्जरी ‘जिंदगी बदलने वाला अनुभव’ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ दूसरी सर्जरी भी सफल रही। अब ठीक हो रहा हूं। सब ठीक है। शानदार आधुनिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी और डॉ हिमांशु मेहता के हाथों की कुशलता….। जीवन बदलने वाला अनुभव। अब आप वह देख सकते हैं जो पहले नहीं दिखाई देता था। निश्चित तौर पर दुनिया अद्भुत है।’’
अपने प्रशंसकों की ओर से मिल रही शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए बच्चन ने कहा कि यह जानकर वह अभिभूत हैं कि लोग उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
