बहेड़ी: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। दो सड़क हादसे रविवार रात तथा तीसरा हादसा सोमवार तड़के का है। पहली घटना गांव नदेली स्थित गन्ना क्रय केन्द्र के पास की है। इसी गांव का वीर सिंह पुत्र कालीचरन अपने साथी विजय पाल के साथ बाइक …

बहेड़ी। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। दो सड़क हादसे रविवार रात तथा तीसरा हादसा सोमवार तड़के का है।

पहली घटना गांव नदेली स्थित गन्ना क्रय केन्द्र के पास की है। इसी गांव का वीर सिंह पुत्र कालीचरन अपने साथी विजय पाल के साथ बाइक से भुड़िया कालोनी गांव से वापस लौट रहा था। इसी बीच नदेली गांव के ही अंशु व गौरव उतरसिया गांव में दावत खाने जा रहे थे। गन्ना सेन्टर के पास अंशु की बाइक खराब हो जाने पर दोनों नीचे उतरे तभी तेज गति से आ रही वीर सिंह की बाइक अंशु की बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर में वीर सिंह(35) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी विजयपाल के साथ-साथ अंशु व गौरव भी गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल से बरेली रेफर किया गया।

दूसरी घटना में शेरगढ़ के गांव मबई काजियान निवासी शानेआलम (22) पुत्र शकील अहमद अपने मामू शकील के साथ बाइक से सितारगंज कस्बा निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां शौचालय का टैंक बनाने जा रहाे थे। कस्बे की गैस एजेंसी के निकट कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे शानेआलम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मामू शकील घायल हो गये।

तीसरी घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है। शीशगढ़ के गांव सुल्तानपुर निवासी जमील अहमद पुत्र शमशुद्दीन बहेड़ी के किसी ईंट भट्टे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर किच्छा की ओर जा रहे थे। तभी हाईवे पर बसे गांव डांडी अभयचंद के निकट तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक की जोरदार टक्कर से वह नीचे आ गिरे जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह पुलिस द्वारा पंचनामे की कार्रवाई पूरी किये जाने के बाद सरकारी अस्पताल से तीन-तीन शव पीएम को भेजे जाते वक्त कोहराम की स्थिति बनी हुई थी।

संबंधित समाचार