हल्द्वानी: नशे में धुत दो युवकों ने महिला से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजियाघाट के पास बीती शाम नशे में धुत दो युवकों के द्वारा महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने के साथ ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजियाघाट के पास बीती शाम नशे में धुत दो युवकों के द्वारा महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने के साथ ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी विवाहित जोड़ा शादी की वर्षगांठ मनाने अपनी कार से नैनीताल आया था। तहरीर के अनुसार लौटते हुए भुजियाघाट के पास हल्द्वानी निवासी जंतवाल व संजय बिष्ट ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगाकर विवाद शुरू कर मारपीट और गालीगलौज की, हंगामा शुरू कर दिया।
इस दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जुट गई। संयोग से तभी ज्योलीकोट चौकी के चीता मोबाइल पुलिस कर्मी गोविंद उप्रेती व नवीन कन्याल वहां से गुजरते हुए मौके पर पहुंच गए। वह दोनों आरोपित युवकों को पकड़कर तल्लीताल थाने ले आए। यहां उनके खिलाफ कोमल बिष्ट की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 504 व 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
बताया जा रहा है कि पहले नशे में तल्लीताल रोडवेज बस पर भी दोनों युवको ने विवाद किया था। यहां किसी तरह विवाद निपटा तो भुजियाघाट पहुंचकर उन्होंने पुनः उनकी कार रोककर विवाद कर दिया।
