सोनू सूद देंगे एक लाख लोगों को रोजगार, 5 साल में 10 करोड़ लोगों की जिंदगी को करेंगे गुलजार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक लाख लोगों के लिये नौकरी का इंतजाम करने जा रहे हैं। सोनू सूद ने देश भर में ही नहीं बल्कि विदेशों में फंसे लोगों को भी अपने घर तक पहुंचने में उनकी काफी मदद की। अब सोनू सूद देश के लाखों लोगों के लिए नौकरी का भी इंतजाम कर …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक लाख लोगों के लिये नौकरी का इंतजाम करने जा रहे हैं। सोनू सूद ने देश भर में ही नहीं बल्कि विदेशों में फंसे लोगों को भी अपने घर तक पहुंचने में उनकी काफी मदद की। अब सोनू सूद देश के लाखों लोगों के लिए नौकरी का भी इंतजाम कर रहे हैं।
सोनू सूद ऐसे ही लोगों के लिए रोजगार का ऐप लेकर हाजिर हुए हैं। सोनू ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनू सूद ने नई नौकरी के अवसर लिखते हुए अपना यह महत्वाकांक्षी प्लान लोगों से ट्विटर पर शेयर किया है। सोनू सूद ने इस ट्वीट में बताया है कि उन्होंने एक लाख लोगों के लिए नौकरी का इंतजाम किया है।
नया साल, नई उम्मीदें
नई नौकरी के अवसर….
और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम।
प्रवासी रोज़गार अब है गुडवर्कर।
आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें
App Link: https://t.co/GMX1RW36s5#AbIndiaBanegaKaamyaab #GoodWorker #NaukriPaanaHuaAasaan pic.twitter.com/yV6XTZ5RtD— sonu sood (@SonuSood) March 14, 2021
साथ ही इस ट्वीट में उन्होंने यह भी बताया है कि अपने इस काम के जरिए वह अगले 5 साल के अंदर करीब 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं। सोनू सूद ने लिखा, “नया साल, नई उम्मीदें, नई नौकरी के अवसर…. और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम। प्रवासी रोज़गार अब है गुडवर्कर।आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें…”
