अमरोहा: स्वास्थ्य विभाग में घोटला, नियम को ताख पर रख सीएमओ ने बेटी को नियुक्त किया
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभाग ने रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया। इसके लिए एक चयन समिति गठित की गई थी, जिसमें सीएमओ ने नियमों को ताख पर रखकर अपनी बेटी को गजरौला अस्पताल में महिला चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया। मामले के तूल पकड़ने पर …
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभाग ने रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया। इसके लिए एक चयन समिति गठित की गई थी, जिसमें सीएमओ ने नियमों को ताख पर रखकर अपनी बेटी को गजरौला अस्पताल में महिला चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया। मामले के तूल पकड़ने पर सीएमओ सौभाग्य प्रकाश की बेटी संभावी प्रकाश ने 10 दिन के भीतर ही महिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया।
दरअसल 18 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार हुआ था। विभाग ने 2 पद स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक के लिए 1, महिला चिकित्साधिकारी के लिए 2, एमबीबीएस चिकित्सक के लिए 6 व चिकित्साधिकारी के 1 संविदा पद को भरने के लिए विज्ञापन निकाला गया था। चयन समिति द्वारा इन पदों को भरा जाना था। चयन समिति में डीएम उमेश मिश्र, सीएमओ सौभाग्य प्रकाश शामिल थे। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश की बेटी संभावी प्रकाश ने भी अपना आवेदन कर इंटरव्यू दिया।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर चयन समिति में शामिल सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने अपनी बेटी संभावी प्रकाश को महिला चिकित्साधिकारी के पद पर चयनित कर गजरौला में तैनाती कर दी। संभावी ने 3 मार्च को अपना कार्यभार ग्रहण किया। चर्चा है कि पद का दुरूपयोग कर सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने अपनी बेटी को नौकरी दी। इस दौरान मामले के तूल पकड़ने पर सीएमओ सौभाग्य प्रकाश की बेटी संभावी प्रकाश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
नियमानुसार ही बेटी को नौकरी दी: सीएमओ
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश का कहना है कि डिग्री और नियमानुसार ही बेटी को नौकरी पर रखा था। वह पीजी कर रही है, लेकिन अब बेटी ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।
