हल्द्वानी: आप 18 को करेगी सीएम आवास का घेराव, 70 विधानसभाओं में होगा प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी 18 मार्च को राज्य की समस्त 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन कर काला दिवस मनाएंगे। इसके साथ 18 मार्च को ही पार्टी के अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकार के चार साल की विफलता पर सीएम आवास का घेराव करेंगे। इस घेराव प्रदर्शन में पार्टी के प्रभारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी 18 मार्च को राज्य की समस्त 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन कर काला दिवस मनाएंगे। इसके साथ 18 मार्च को ही पार्टी के अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकार के चार साल की विफलता पर सीएम आवास का घेराव करेंगे। इस घेराव प्रदर्शन में पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया भी शामिल होंगे।
यह जानकारी देते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने बताया कि कार्यकर्ता 18 तारीख को सभी 70 विधानसभाओं में सरकार की चार साल की विफलता को जनता तक पहुंचाएंगे और इस दिन प्रदर्शन कर काला दिवस मनाएंगे। जबकि राजधानी देहरादून में कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने पिछले चार सालों में जनता को निराश किया है, बेरोजगारों को सड़कों पर ला दिया जबकि मातृशक्ति पर अत्याचार, लाठीचार्ज समेत सैकड़ों कर्मचारियों को अपने हक की आवाज उठाने पर मुकदमें दर्ज करवा दिया
समित टिक्कू ने कहा कि बीजेपी ने पिछले चार सालों में अराजकता,निरंकुशता, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन जैसे मुद्दों पर नियंत्रण करने के बजाय उसको बढ़ाने का काम किया है। अगर चार साल के कार्यकाल को देखें तो बिना विजन के बीजेपी ने सरकार चलाई जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा।
अब सरकार ने चेहरा बदल कर अपनी नाकामयाबी को छुपाने की कोशिश कर रही है। जिसे जनता समझ चुकी है। आप की मांग है बीजेपी को पहले अपने चार सालों के हिसाब को लेकर जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि बीजेपी चेहरा बदल कर अपने चार सालों के पाप को नहीं धो सकती। आप नेता ने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ सीएम का चेहरा बदला। बाकी मंत्रिमंडल वही है। जिसने पिछले चार सालों में प्रदेश को निराश किया है।
