मुरादाबाद : केंद्र सरकार पर बिफरे बैंककर्मी, किया विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर की गई देशव्यापी हड़ताल का असर महानगर में भी देखने को मिला। बैंकों में ताले डाल बैंककर्मी धरने पर रहे। सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शित किया। उन्होंने निजीकरण सहित अन्य मुद्दों पर फैसला …

मुरादाबाद, अमृत विचार। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर की गई देशव्यापी हड़ताल का असर महानगर में भी देखने को मिला। बैंकों में ताले डाल बैंककर्मी धरने पर रहे। सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शित किया। उन्होंने निजीकरण सहित अन्य मुद्दों पर फैसला वापस न लिए जाने तक आंदोलित रहने का ऐलान किया।

संगठन के अध्यक्ष जेपी सरन ने कहा कि सरकारी योजनाओं से संबंधित लाभ पाने के लिए लोगों को सबसे ज्यादा सरकारी बैंकों से ही आस होती है। जनधन योजना के तहत भी सबसे अधिक खाते सरकारी बैंकों में खोले गए। यह सब बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारियों की वजह से संभव हो सका। सरकारी योजनाओं को सफल बनाने में सरकारी बैंकों के स्टाफ की भूमिका सबसे अधिक होती है। उसके बावजूद सरकार गलत निर्णय ले रही है। कार्पोरेट के हाथों बैंक को सौंपने का निर्णय सरकार को वापस लेना चाहिए।

सचिव नवनीत कुमार ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल के बाद भी संगठन खामोश नहीं रहेगा। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। संयोजक संजय रस्तोगी, संरक्षक एसपी सिंह, अनूप शर्मा, अर्जुन यादव, एके सक्सेना, अजयवीर सिंह, आशु चौधरी, धर्मराज, आशुतोष शर्मा, दीपक सिंह, नवनीत राजवंशी, आशुतोष शुक्ला, हिमांशु सक्सेना, कपिलदेव, नवीन कुमार, जगदीश सिंह, वेदप्रकाश, करन सिंह, एनके पुष्पेंद्र सिंह, महमूद हुसैन, विकल सिंह, संजीव मित्तल, सविता सिंह, अनुरोध माथुर व सचिन चौधरी आदि रहे।

जनता को बताएंगे अपनी पीड़ा
बैंक कर्मचारी व अधिकारी नेताओं ने जनता से भी समर्थन मांगा है। इंडियन बैंक परिसर पर एकत्र हुए संगठनों से जुड़े सदस्यों से कहा कि जनता के बीच इस समस्या को लेकर जाना होगा। उनको बताना होगा कि निजीकरण से उनकी पूंजी को किस तरह से खतरा हो सकता है। सरकार ऐसा करके लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। यदि वे जागरूक होंगे तो जरूर समर्थन देकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे।

आज पीएनबी पर भरेंगे हुंकार
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी जाएगी। इस दिन बैंक कर्मचारी व अधिकारी रामगंगा विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर एकत्रित होंगे।

संबंधित समाचार