देहरादून: सीएम तीरथ ने मोदी को भगवान राम तुल्य कहा तो कांग्रेस ने दी ये नसीहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भगवान राम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना की तो इसे लेकर राज्य में सियासत गरमा गई। विपक्षी दल सीएम रावत पर हमला बोलने लगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यानि की हरदा ने कहा कि मोदी को ग्लैमराइज करना अच्छी बात है, लेकिन इस तरह  भगवान राम …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भगवान राम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना की तो इसे लेकर राज्य में सियासत गरमा गई। विपक्षी दल सीएम रावत पर हमला बोलने लगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यानि की हरदा ने कहा कि मोदी को ग्लैमराइज करना अच्छी बात है, लेकिन इस तरह  भगवान राम व कृष्ण से किसी मानव की तुलना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह देव तुल्य व्यक्तित्व आदि का अवमूल्यन नहीं करना चाहिये।

मालूम हो कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने बीते रविवार को हरिद्वार में हुए एक कार्यक्रम में कहा था कि जैसे द्वापर और त्रेता में राम और कृष्ण हुए और उन्होंने जो काम किए, उससे लोग उन्हें भगवान मानने लगे। वैसे ही आज देश में जिस तरह से नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं, आने वाले समय में मोदी को भी उसी रूप में मानने लगेंगे। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा- मोदी है तो मुमकिन हैं। उधर, सोमवार को हरदा ने इसे लेकर लगातार तीन ट्वीट कर कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री, जिनकी नई-नई नौकरी लगी है, उनका यह बयान पचाना बेहद मुश्किल है। उन्होंने तीरथ को संभलकर बोलने की नसीहत दी।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी इस विषय पर मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री का बयान चापलूसी की पराकाष्ठा है। ऐसा दूसरा उदाहरण मिलना मुश्किल है। मुख्यमंत्री को पीएम मोदी को प्रभु राम के समकक्ष रखने का कोई अधिकार नहीं। राम पर पूरे हिंदू समाज की आस्था है और इस तरह उनकी आस्था से खेला नहीं जा सकता।

संबंधित समाचार