मुरादाबाद: लैबकर्मी को बनाया निशाना, 3.33 लाख लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में बैंक में रुपए जमा कराने आए लैबकर्मी को उचक्के ने निशाना बना लिया। बैंक के बाहर बात करने के दौरान उसने एक कागजों की लिपटी हुई गड्डी दी। फिर उसे बातों में उलझाकर रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत में हो गया। बैंक में 3 लाख 33 हजार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में बैंक में रुपए जमा कराने आए लैबकर्मी को उचक्के ने निशाना बना लिया। बैंक के बाहर बात करने के दौरान उसने एक कागजों की लिपटी हुई गड्डी दी। फिर उसे बातों में उलझाकर रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत में हो गया। बैंक में 3 लाख 33 हजार रुपए थे। उचक्के के चंपत होने के बाद कर्मी के होश उड़ गए। आननफानन में उसने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के अंदर व आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए। एक कैमरे में पूरी घटना कैद थी, फुटेज चेक करने के बाद दावा किया जा रहा है कि टप्पेबाजी करने वाला युवक नागफनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

ठगी की घटना भरी दोपहर सिविल लाइंस कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास हुई। अमरोहा जिले के गजरौला निवासी अजय गर्ग मुरादाबाद में सिविल लाइंस क्षेत्र में पैथालाजी लैब में काम करता है। लैब की रकम बैंक में जमा कराने की जिम्मेदारी भी उसके पास है। सोमवार की दोपहर वह बैग में करीब तीन लाख 33 हजार रुपए लेकर बैंक पहुंचा। गाड़ी खड़ी करने के बाद जैसे ही वह बैंक के अंदर जाने लगा तभी एक युवक ने आवाज देकर उसे बुलाया।

युवक ने पहले खुद को अनपढ़ बताते हुए बैंक का एक फार्म भरने की बात कही। फिर उसने कागजों में लिपटी एक गड्डी यह कहकर अजय को थमा दी कि इसमें रुपए हैं। पुलिस के अनुसार बात करने के दौरान अजय ने रुपयों से भरा बैग रख दिया। जिस पर युवक ने मौका पाकर गड्डी के संबंध में बात करते हुए उसे उलझा दिया और मौका पाकर बैग लेकर चंपत हो गया।

अजय जब तक माजरा समझता तब तक युवक फरार हो चुका था। टप्पेबाजी की जानकारी होने पर अजय ने लैब स्वामी के साथ ही सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। आननफानन में सिविल लाइंस कोतवाल योगेंद्र कृष्ण यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

टप्पेबाज की तलाश में उन्होंने बैंक के अंदर व आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस का दावा है कि फुटेज चेक करने के बाद एक संदिग्ध युवक पकड़ में आया है, पूछताछ करने पर वह नागफनी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले में सीओ सिविल लाइंस अनिल कुमार यादव का कहना है कि बैंक के बाहर टप्पेबाज ने कर्मी को अपना शिकार बनाया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार