अनुच्छेद 370 को समाप्त करने पर व्हाट्सएप बातचीत के लीक होने की कोई जानकारी नहीं: सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया कि केंद्र सरकार को अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने समेत अन्य गोपनीय और संवेदनशील विषयों से संबंधित व्हाट्सएप बातचीत के लीक होने की कोई जानकारी नहीं है। मुंबई पुलिस द्वारा टीआरपी घोटाले की जांच के दौरान अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने से संबंधित …
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया कि केंद्र सरकार को अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने समेत अन्य गोपनीय और संवेदनशील विषयों से संबंधित व्हाट्सएप बातचीत के लीक होने की कोई जानकारी नहीं है।
मुंबई पुलिस द्वारा टीआरपी घोटाले की जांच के दौरान अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने से संबंधित व्हाट्सएप चैट लीक होने की बात सामने आई थी।
मुंबई पुलिस ने टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) के दुरुपयोग के मामले में एक अदालत में अपने आरोपपत्र के तहत 500 पन्नों की कथित व्हाट्सएप बातचीत का ब्योरा जमा किया था। जिसमें कथित रूप से बालाकोट एयर स्ट्राइक और अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने के विषयों पर बातचीत थी। इसके बाद देश में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था। इस संबंध में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ”सरकार के संज्ञान में ऐसी कोई जानकारी नहीं है।”
