हल्द्वानी: स्कूल लैब में गंदगी देख बिफरे अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने मंगलवार को जवाहर नगर, वारसी कॉलोनी, राजपुरा, बनभूलपुरा आदि इलाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण कार्यों का जायजा लिया। चेतावनी दी कि यदि शिक्षण कार्यों में लापरवाही की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपाध्यक्ष नवाब ने सर्वप्रथम राजकीय …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने मंगलवार को जवाहर नगर, वारसी कॉलोनी, राजपुरा, बनभूलपुरा आदि इलाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण कार्यों का जायजा लिया। चेतावनी दी कि यदि शिक्षण कार्यों में लापरवाही की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपाध्यक्ष नवाब ने सर्वप्रथम राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा पहुंचे। यहां लैब में गंदगी देखकर बिफर गए और शिक्षकों को चेतावनी दी कि एक हफ्ते में लैब व स्कूल प्रांगण की सफाई की जाए। वह फिर कभी औचक निरीक्षण करेंगे और गंदगी मिली तो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिर वह राजपुरा प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील के दाल-चावल की गुणवत्ता देखी। साथ ही निर्देश दिए कि प्राथमिक स्कूल बंद है इसलिए बच्चों को बुलाकर मिड डे मील का राशन दिया जाए।

नवाब ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक क्लास रूम व शौचालय का एस्टीमेट बनाने का प्रस्ताव भी सौंपा। इस अवसर पर शिक्षकों ने बताया कि राइंका राजपुरा के शिक्षकों ने शिकायत की कॉलेज की बाउंड्री से सटे भवन स्वामी परिसर में कूड़ा फेंक देते हैं। इस पर उपाध्यक्ष ने नगर निगम से बाउंड्री से सटे भवन स्वामियों का चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने राइंका व राकइंका बनभूलपुरा व ललित आर्य इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। प्रधानाचार्यों को अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिलाने व उनकी वार्षिक रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश दिए। स्कूलों में बच्चों की हाजिरी सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक माह मंं एक बार शिक्षक-अभिभावक मीटिंग करने का सुझाव दिया ।इस मीटिंग में खंड शिक्षा अधिकारियों, पार्षदों को भी बुलाने का सुझाव दिए। इस दौरान पेयजल निर्माण निगम ईई मृदुला सिंह, सहायक आयुक्त नगर निगम विजेन्द्र चैहान, सहायक अभियंता पेयजल निगम एके जोशी, नगर समन्वयक शिक्षा हरीश बिष्ट व महेश चन्द्र आदि मौजूद थे।

अमृत योजना में पुराने पाइप लगाए तो भुगतान पर लगेगी रोक 
अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष ने जवाहर नगर, राजपुरा एवं बनभूलपुरा आदि इलाकों में अमृत योजना में बिछाई जा रही पाईप र्लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल निगम के इंजीनियर्स व ठेकेदारों को पाईप लाईन बिछाने के काम में गति लाने, जिन घरों में पानी का कनेक्शन नहीं है, उनकी सूची बनाकर कनेक्शन देने के निर्देश दिए। विभागीय इंजीनियर्स व ठेकेदार को चेतावनी दी कि अमृत योजना में नई लाइन बिछाई जाएगी इसलिए नई निर्माण सामग्री इस्तेमाल की जाएगी।

पुरानी लाइन बिछाने पर भुगतान में कटौती की जाएगी। नवाब ने बताया कि काठगोदाम कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के लिए अल्पसंख्यक कल्याण से बजट स्वीकृत हो चुका है जल्द ही यह काम भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री हुनर योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रस्थान योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनता को फायदा पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य शिविर से पहले जो प्रचार प्रसार 
अंत में अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष नवाब ने दीनदयाल उपाध्याय रैन बसेरा राजपुरा में एनएचएम के अंतर्गत बॉम्बे अस्पताल की ओर से लगाए जा रहे विशेष चिकित्सा शिविर का प्रचार-प्रसार नहीं करने पर नाराजगी जताई। कड़े लहजे में कहा कि अगली बार शिविर लगाने से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिकाधिक क्षेत्रवासी इसका लाभ उठा सकें।

संबंधित समाचार