देहरादून: सीएम तीरथ सिंह रावत ने इन हाथों को सौंपी कमान
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आखिरकार मंगलवार की देर सायं कैबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो को बंटवारा कर दिया है। उन्होंने गोपन, स्वास्थ्य, कार्मिक एवं सतर्कता समेत 19 विभाग अपने पास रखे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के विभागों में फेरबदल नहीं किया गया है। जबकि पिथौरागढ़ …
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आखिरकार मंगलवार की देर सायं कैबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो को बंटवारा कर दिया है। उन्होंने गोपन, स्वास्थ्य, कार्मिक एवं सतर्कता समेत 19 विभाग अपने पास रखे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के विभागों में फेरबदल नहीं किया गया है। जबकि पिथौरागढ़ के बिशन सिंह चुफाल को पेयजल मंत्री और यतीश्वरानंद को गन्ना एवं चीनी उद्योग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के पास गोपन (मंत्रिपरिषद), कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सूचना, लोक निर्माण, आबकारी, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्राम्य विकास, ऊर्जा, औद्योगिक विकास (खनन) समेत 19 विभाग हैं।
वहीं सतपाल महाराज को सिंचाई एवं लघु सिंचाई, जलागम, प्रबन्धन, संस्कृति,धर्मस्व एवं पर्यटन दिया गया है। इस सरकार में नए बनाए कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास आवास तथा सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी को दिया गया है। इसी तरह पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना मंत्रालय सौंपा गया है।
डॉ. हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग दिए गए हैं। यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण निर्वाचन दिए गए हैं। अरविंद पांडे को विद्यालयी शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक, खेल एवं युवा कल्याण, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा दिए गए हैं। सुबोध उनियाल को कृषि एवं कृषक कल्याण दिया गया है। गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग दिए गए हैं।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। यतीश्वरानंद को भाषा, पुनर्गठन और गन्ना एवं चीनी उद्योग का जिम्मा दिया गया है।
