बरेली: गजक विक्रेता ने खड़े-खड़े लगा ली फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सेटेलाइट पर गजक बेचने वाले ने देर शाम पंखे से फंदा बनाकर खड़े-खड़े फांसी लगा ली। मकान मालिक ने जब उसका शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के सुसाइड करने के तरीके से चकित रह गई। रात तक उसके परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। …

अमृत विचार, बरेली। सेटेलाइट पर गजक बेचने वाले ने देर शाम पंखे से फंदा बनाकर खड़े-खड़े फांसी लगा ली। मकान मालिक ने जब उसका शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के सुसाइड करने के तरीके से चकित रह गई। रात तक उसके परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे।

बदायूं के बिल्सी निवासी महेश पाल का बेटा नरेंद्र उर्फ मीनू (27) नवादा शेखान में रहकर सेटेलाइट पर गजक बेचता था। मंगलवार शाम सात बजे तक उसे मकान मालिक ने देखा। रात आठ बजे के लगभग जब वह उसे बुलाने गए तो देखा कि उसके पांव जमीन पर थे और गर्दन पंखे पर बंधी रस्सी से फंसी थी। मीनू ने खड़े-खड़े गले में फंदा डाला और अचानक झटका देकर फांसी लगा ली।

पुलिस ने उसके मोबाइल को खोलने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल में लॉक लगा था। पुलिस ने उसका मोबाइल अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी है। हालांकि देर रात तक उसके परिजन बरेली नहीं आ पाए थे।

नवादा शेखान में गजक बेचने वाले युवक ने खड़े खड़े फांसी लगा ली है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। हालांकि रात तक वह लोग मौके पर नहीं पहुंच सके थे। -शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी

संबंधित समाचार