पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हालत मंगलवार को ज्यादा बिगड़ गई और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर …

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हालत मंगलवार को ज्यादा बिगड़ गई और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। दिलीप गांधी के घर में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

69 वर्षीय भाजपा नेता 2003-2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे। उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता। उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।

संबंधित समाचार