हल्द्वानी: व्यापार शुरू करने की ‘पढ़ाई’ कराएगा एमएसएमई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की इलेक्ट्रॉनिक सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र (ईएसटीसी) ने महिलाओं, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनूठी पहल की है। ईएसटीसी ने पहली बार हल्द्वानी में चार नए कोर्स शुरू किए हैं। यह पूरी तरह से निशुल्क पढ़ाए जाएंगे। प्रत्येक कोर्स की अवधि 25 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की इलेक्ट्रॉनिक सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र (ईएसटीसी) ने महिलाओं, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनूठी पहल की है। ईएसटीसी ने पहली बार हल्द्वानी में चार नए कोर्स शुरू किए हैं। यह पूरी तरह से निशुल्क पढ़ाए जाएंगे।

प्रत्येक कोर्स की अवधि 25 दिनों की होगी। इन कोर्सों में अभ्यर्थी को स्वरोजगार के प्रकार, स्वरोजगार शुरू करने के तरीके, व्यसाय व नौकरी में अंतर, व्यसाय का विचार और योजना पर विस्तार करने के गुर सिखाए जाएंगे। ताकि बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं, युवाओं में आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी हो और वे स्वरोजगार से जुड सकें। इतना ही इन कोर्स की ट्रेनिंग लेने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जो भविष्य में व्यवसाय की नई शुरुआत करने में कारगर साबित होगा। जो भी अभ्यर्थी स्वरोजगार से जुड़ना चाहता है वो बद्रीपुरा रोड स्थित एमएसएमई कार्यालय परिसर में बने ईएसटीसी में आवेदन कर सकता है।

ये चार नए कोर्स हुए शुरू
= जेनरेट योर बिजनेस आइडिया
= स्टार्ट योर बिजनेस
= मैनेज एंड इंप्रूव योर बिजनेस
= एक्सपेंशन, माडर्नाइजेशन एंड डाइवरसिफिकेशन

इन रोजगारपरक कोर्सों की भी दी जा रही है ट्रेनिंग

सर्टिफिकेट कोर्स इन मशीन ऑपरेशन, पीएलसी प्रोग्रामिंग, सॉलिड वर्क्स, ऑटोकैड मैकेनिकल, यूनिग्राफिक्स, सीएनसी प्रोग्रामिंग लेंथ, सीएनसी प्रोग्रामिंग मिलिंग, मोबाइल फोन रिपेयर, राचा (वाशिंग मशीन, एसी, फ्रिज, मिक्सी की मरम्मत)

स्वरोजगार और बिजनेस शुरू करने के लिए चार नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इनमें अभ्यर्थियों को निशुल्क व्यवसाय शुरू एवं विस्तार करने, नौकरी व व्यवसाय का अंतर आदि समझाया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
 -निर्मल अधिकारी, तकनीकी प्रशिक्षक, एक्सटेंशन सेंटर

संबंधित समाचार