हल्द्वानी: साइबर ठगों से सावधान! ओटीपी पूछकर खाते से उड़ा दिए लाखों रुपये…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसएसपी हल्द्वानी कोतवाली में मामले का खुलासा किया। पुलिस ने शातिर ठगों से 13 मोबाइल तीस हजार की नगदी 57 सिम कार्ड, दो चेक बुक, एक पासबुक, एटीएम सहित कई अन्य सामान बरामद किया है। साइबर ठगी के तीनों आरोपी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसएसपी हल्द्वानी कोतवाली में मामले का खुलासा किया। पुलिस ने शातिर ठगों से 13 मोबाइल तीस हजार की नगदी 57 सिम कार्ड, दो चेक बुक, एक पासबुक, एटीएम सहित कई अन्य सामान बरामद किया है।

साइबर ठगी के तीनों आरोपी नवीन चंद्र निवासी अल्मोड़ा, गौरव मिश्रा जिला प्रतापगढ़ यूपी, नवीन चंद्र जिला कानपुर, तीनों आरोपियों कोे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी बन धनानंद को फोन किया और ओटीपी के माध्यम से उनका खाता जो कि पीएनबी बैंक शाखा काठगोदाम में है, वहां से 3 लाख 29 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए, इस बात का पता चलते ही पीड़ित ने कालाढूंगी थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और सर्विलांस की मदद से तीनों आरोपियों को गाजियाबाद में गिरफ्तार किया। एसएसपी प्रीति  प्रियदर्शनी ने बताया कि लोग जागरूक रहें। और किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी न बताए। पुलिस लगातार साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चला रहीं हैं।

संबंधित समाचार