दिनेशपुर: पीपल पड़ाव रेंज से मिला हाथी का शव, दो महीने पहले हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनेशपुर, अमृत विचार। पीपल पड़ाव रेंज में बुधवार देर शाम एक हाथी का शव मिला है। जांच में पाया गया कि हाथी की मौत दो महीने पहले हुई थी, लेकिन हैरानी की बात है कि दो माह तक विभाग को हाथी की मौत के बारे में पता नहीं लग सका। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि …

दिनेशपुर, अमृत विचार। पीपल पड़ाव रेंज में बुधवार देर शाम एक हाथी का शव मिला है। जांच में पाया गया कि हाथी की मौत दो महीने पहले हुई थी, लेकिन हैरानी की बात है कि दो माह तक विभाग को हाथी की मौत के बारे में पता नहीं लग सका। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस मामले को रफा-दफा कर दिया गया है। बुधवार को जब हाथी दांत के साथ चार तस्कर पकड़े गए, तब जाकर विभाग हरकत में आया है।

एसटीएफ कुमाऊं यूनिट पंतनगर प्रभारी एसपी सिंह के नेतृत्व में वन जीव अंगों की तस्करी की सूचना पर वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो और तराई केंद्रीय वन प्रभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीपुर मार्ग पर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान एक स्कूटी नंबर uk06 एबी 6151 व बाइक संख्या uk06 5427 को तलाशी के लिए रोका, दोनों वाहनों पर चार लोग सवार थे। तलाशी के दौरान उक्त वाहनों से आठ केजी हाथी के दांत बरामद हुए। चारों आरोपियों ने बताया कि हाथी के दांत पीपल पड़ाव रेंज की पड़कियां क्षेत्र से लेकर आए हैं। इसी के साथ जंगल में खोजबीन पर हाथी का शव भी बरामद हुआ, जिसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।

पकड़े गए आरोपियों का नाम श्रवण कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी गूलरभोज थाना गदरपुर व ऋषि कुमार पुत्र तिलकु राम निवासी आदर्श नगर धनपुर थाना गदरपुर व सुरजीत सिंह उर्फ पुली पुत्र रुप किशोर निवासी नई बस्ती गूलरभोज शमशेर सिंह पुत्र जुम्मन सिंह पडकिया गूलरभोज थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार