दिशा पाटनी ने शेयर की तस्‍वीरें, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलिवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्‍मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्‍टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी उनकी फोटोज, वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। हाल ही में दिशा ने अपनी कुछ तस्‍वीरें शेयर कीं, जिन पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। ? pic.twitter.com/aijmMVWujO — Disha …

मुंबई। बॉलिवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्‍मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्‍टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी उनकी फोटोज, वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। हाल ही में दिशा ने अपनी कुछ तस्‍वीरें शेयर कीं, जिन पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में दिशा ने ऐनिमल प्रिंट वाला टॉप पहना है, जिसमें वह काफी गॉरजस दिख रही हैं। जैसे ही दिशा पाटनी ने पिक्‍चर्स शेयर कीं, ट्विटर पर मजेदार कॉमेंट्स आने लगे।

https://twitter.com/RaviBhai2705/status/1372101614438260736

एक यूजर ने दिशा के इस लुक का मजाक बनाते हुए लिखा, ‘अरे ऐसे कैसे शूट कर रहे हैं लग रहा है कि जबरदस्ती किया हो।’

 

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीदी थोड़ा ज्यादा एडिटिंग और मेकअप नहीं हो गया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार आदित्‍य रॉय कपूर के साथ डायरेक्‍टर मोहित सूरी की फिल्‍म ‘मलंग’ में नजर आई थीं। इसमें अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में थे। अब दिशा अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसमें वह सलमान खान के साथ दिखेंगी। फिल्‍म ‘भारत’ के बाद यह दूसरा मौका होगा जब दोनों ऐक्‍टर्स किसी फिल्‍म में एकसाथ नजर आएंगे। ‘राधे’ में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी अहम किरदारों में हैं।

संबंधित समाचार