काशीपुर: 50 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई थाना पुलिस ने 115.52 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता …

काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई थाना पुलिस ने 115.52 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता के दौरान सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि एसएसपी और एसपी प्रमोद कुमार के निर्देशन में नशे पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, पैगा चौकी प्रभारी अमित कुमार शर्मा बीती शाम अलीगंज रोड पर पैगा नेफा बार्डर ठाकुरद्वारा तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अलीगंज की ओर से एक टीवीएस अपाचे बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए।

पुलिस को देखकर चालक ने जब बाइक पीछे मोड़ने का प्रयास किया तो बाइक नीचे गिर गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम तसलीम पुत्र मोहिद्दीन व दूसरे ने अपना नाम फरमान पुत्र कमालचा निवासीगण फतेहगंज पिश्चमी थाना फतेहगंज जनपद बरेली (यूपी) बताया। तलाशी के दौरान तसलीम की जेब से 12.76 ग्राम और फरमान की जेब से 102.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपियों के पास से कुल 115.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में तसलीम ने बताया कि वह बरेली के फतेहगंज से स्मैक लाकर काशीपुर, ठाकुरद्वारा और अलीगंज में सप्लाई करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक को यहां 1500 रुपये प्रति ग्राम तक बेचते हैं। वहीं पुलिस ने बरामद बाइक को सीज कर दिया है। टीम में थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, पैगा चौकी इंचार्ज अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल संतोष प्रसाद, कांस्टेबल कैलाश परिहार, महेंद्र सिंह, कमल पाल, कैलाश काला, देवेंद्र मेहरा, संदीप नेगी आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार