रामनगर: महिलाओं के पहनावे को लेकर सीएम की टिप्पणी पर भड़के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के पहनावे को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमल तिवारी और सभासद तनुज दुर्गापाल के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दिए …

रामनगर, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के पहनावे को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला दहन किया।

यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमल तिवारी और सभासद तनुज दुर्गापाल के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दिए बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हिंदुस्तान महिला प्रधान देश है और देश की संस्कृति एवं पहचान को दर्शाता है मुख्यमंत्री शायद भूल गए हैं कि इस देश में रानी लक्ष्मीबाई जैसी महिला भी है, जिसने सम्मान के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिलाओं के बारे में गलत धारणा रखते हैं जिसका यूथ कांग्रेस विरोध करती है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर युवा कांग्रेस द्वारा डबल इंजन की सरकार से रोजगार, स्वास्थ्य ,महिला सम्मान के मुद्दे पर डवल इंजन की सरकार से जवाब मांगा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी सरकार के 4 साल के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखने की बात कही।

इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट फैज़ुल हक़, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महबूब आलम,राहुल नेगी, मोहम्मद मुस्तकीम, युसूफ कुरैशी ,कलीम कुरेशी,अनुज दुर्गापाल, प्रदीप कुमार, मोहम्मद करीम ,लोकेश पांडे आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार