IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने 14वें सीजन के लिए लॉन्च की नई जर्सी, देखें वीडियो
नई दिल्ली। ईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 2021 सीजन के लिए शुक्रवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की। दिल्ली की टीम ने यहां फ्रेंचाइजी दफ्तर में जर्सी का अनावरण किया जिसके लिए उन्होंने प्रशंसकों को भी न्यौता दिया। टीम की नई जर्सी में मुख्य रूप से गहरे नीले और लाल रंगों का इस्तेमाल …
नई दिल्ली। ईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 2021 सीजन के लिए शुक्रवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की। दिल्ली की टीम ने यहां फ्रेंचाइजी दफ्तर में जर्सी का अनावरण किया जिसके लिए उन्होंने प्रशंसकों को भी न्यौता दिया। टीम की नई जर्सी में मुख्य रूप से गहरे नीले और लाल रंगों का इस्तेमाल हुआ है। जर्सी में बाघ की धारियों के अलावा, इसमें दोनों तरफ बाघ के लाल पंजे भी दिखाए गए हैं।
A surprise that left these superfans and all of us like ??
?️ | We unveiled #NayiDilliKiNayiJersey in the most wholesome way possible ?
Disclaimer: All DC staff and fans involved in this surprise were tested for COVID-19 beforehand.#YehHaiNayiDilli #IPL2021 @StayWrogn pic.twitter.com/PAygUzKWyf
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 19, 2021
दिल्ली के सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने कहा, दिल्ली के प्रशंसक टीम के उतार-चढ़ाव के समय टीम के साथ रहे इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम उन्हें विशेष महसूस कराएं। प्रशंसकों को अलग अनुभव कराने के लिए हम चुनिंदा प्रशंसकों के लिए नई जर्सी में फोटोशूट कराया जैसा कि हम खिलाड़ियों के लिए करते हैं। हमें खुशी है कि हमने प्रशंसकों के एक यादगार अनुभव दिया।
New season ➡️ New threads ?
Rate our #IPL2021 jersey on a scale of 1️⃣ to ROAR ?
Read more ?? https://t.co/VuEr4zi3p6#NayiDilliKiNayiJersey #YehHaiNayiDilli @RishabhPant17 @ShreyasIyer15 @SDhawan25 pic.twitter.com/idVCLl8Ivj
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 19, 2021
दिल्ली कैपिटल्स के निदेशक और अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा, नई जर्सी ट्रेंडी दिख रही है और हमारी टीम से मेल खा रही है। युवा टीम चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। आईपीएल 2021 सत्र का आयोजन नौ अप्रैल से होगा और दिल्ली की टीम का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से 10 अप्रैल को होगा।
