खटीमा: दस दिन राहत के बाद दिल्ली से आया एक फैक्ट्री कर्मी मिला संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। देश के अनेक महानगरों में कोेरोना के मामले बढ़ने का असर सीमांत में भी पड़ना शुरू हो गया है। क्षेत्र की एक फैक्ट्री से दिल्ली किसी काम से गए कर्मी के लौटने पर दो दिन पहले जांच की गई तो वह संक्रमित मिला है। उसका सैंपल 17 मार्च को भेजा गया था। …

खटीमा, अमृत विचार। देश के अनेक महानगरों में कोेरोना के मामले बढ़ने का असर सीमांत में भी पड़ना शुरू हो गया है। क्षेत्र की एक फैक्ट्री से दिल्ली किसी काम से गए कर्मी के लौटने पर दो दिन पहले जांच की गई तो वह संक्रमित मिला है। उसका सैंपल 17 मार्च को भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई है। ताजा 201 सैंपल और जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। कोविड प्रभारी ने बताया कि लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।

बता दें कि वर्तमान में देश के मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पंजाब आदि में कोरोेना एक बार फिर बढ़ रहा है। पिछले वर्ष मार्च में सीमांत क्षेत्र भी कोरोना हाॅट स्पाट रह चुका है। इसके बाद से निरंतर बाहर से आने वाले प्रवासियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल के कोविड प्रभारी डाॅ. वीपी सिंह ने बताया कि 7 मार्च को 111 सैंपल की रिपोर्ट में तीन एक ही परिवार के संक्रमित मिले थे।

इसके बाद 17 मार्च को जो 170 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई है। इसमें एक सैंपल की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। इसमें संक्रमित की यात्रा हिस्ट्री खंगाली गई। जिसमें उक्त के क्षेत्र के एक फैक्ट्री का वर्कर होने व उसके दिल्ली में कार्य के चलते जाने पर वापस लौटने पर फैक्ट्री की ओर से कोरोना जांच कराई गई तो वह संक्रमित मिला। जिसको होम आइसोलेट करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि कोरोना के मामले महानगरों में बढ़ने के साथ ही अब सैंपल की संख्या बढ़ाई जा रही है। शुक्रवार को 201 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

 

नागरिक अस्पताल में 164 व दियूरी में 140 को लगाया टीका

खटीमा। नागरिक अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र दियूरी में सीनियर सिटीजन को कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड टीकाकरण कार्य तेज है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के केंद्र में 136 को प्रथम टीका व 28 लोगों को ़िद्वतीय टीका लगाया गया। जबकि स्वास्थ्य केंद्र दियूरी में 140 को पहला टीका लगाया गया। इस बीच सुबह के समय दोनों स्थानों पर टीकाकरण के लिए लंबी लंबी लाइन लग रही है। सीनियर सिटीजन टीकाकरण के लिए उमड़ रहे हैं।

संबंधित समाचार