अयोध्या: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अयोध्या, अमृत विचार। थाना महाराजगंज इलाके के बिल्हर घाट रेलवे स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं, घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान अम्बेडकर नगर जिले के अहिरौली थाना …
अयोध्या, अमृत विचार। थाना महाराजगंज इलाके के बिल्हर घाट रेलवे स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
वहीं, घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान अम्बेडकर नगर जिले के अहिरौली थाना के आना गाँव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र रामजोर व घायल की पहचान राजमणि पुत्र बुद्धिराम निवासी द्वारिकापुर के रूप में हुई। यह हादसा बिल्हरघाट रेलवे स्टेशन के पास हुआ। जहां डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि परीक्षा देने के लिए बाइक सवार जा रहे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व डम्पर को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।
