हल्द्वानी: 38 दिन इंतजार के बाद शहर को मिला नया कोतवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल एसएसपी ने हल्द्वानी और लालकुआं कोतवाल के साथ ही एसओजी प्रभारी बदल दिए हैं। एसओजी प्रभारी मनोज रतूड़ी को हल्द्वानी का नया कोतवाल बनाया गया है। जबकि हल्द्वानी कोतवाल रहे और विवाद के चलते पुलिस कार्यालय से संबद्ध संजय कुमार को लालकुआं भेजा गया है। लालकुआं कोतवाल रहे सुधीर कुमार को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल एसएसपी ने हल्द्वानी और लालकुआं कोतवाल के साथ ही एसओजी प्रभारी बदल दिए हैं। एसओजी प्रभारी मनोज रतूड़ी को हल्द्वानी का नया कोतवाल बनाया गया है। जबकि हल्द्वानी कोतवाल रहे और विवाद के चलते पुलिस कार्यालय से संबद्ध संजय कुमार को लालकुआं भेजा गया है। लालकुआं कोतवाल रहे सुधीर कुमार को नैनीताल एसओजी प्रभारी बनाया गया है। गुरुवार रात एसएसपी प्रीतिप्रियदर्शिनी ने पुलिस निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किए। शुक्रवार को स्थानांतरित निरीक्षकों ने नई तैनाती स्थल पर आमद कराई।

बता दें कि आठ फरवरी को विवाद के बाद कोतवाल संजय कुमार को पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। तब से हल्द्वानी बिना कोतवाल के संचालित की जा रही थी।

नए कोतवाल ने नशे के खिलाफ कसी मुठ्ठी
नए कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नशे के खिलाफ मुठ्ठी कस ली। शुक्रवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने अवैध मादक पदार्थो के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण अपनी प्राथमिकता बताया। कहा कि पुलिस मादक पदार्थो खासकर स्मैक के बढ़ते प्रकोप की तत्परता से रोकथाम करेगी।

रणनीतिक रूप से नशा कारोबारियों की धरपकड़ के साथ ही जनता को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साइबर ठगी और धोखाधड़ी की शिकायतों पर साइबर सेल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा।

फरियाद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी होगा
कोतवाल ने बताया कि फरियादियों की त्वरित मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर होगा। इस नंबर पर व्हट्सएप भी होगा। पीड़ित और फरियादी हेल्पलाइन नंबर पर मौखिक, लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर मिलने वाली हर शिकायत और समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

संबंधित समाचार