देवरिया: प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित, प्रभारी मंत्री ने दिया 3 करोड़ 26 लाख का चेक
देवरिया। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर टाउनहाल आडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान रहे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 3 करोड 26 लाख का चेक …
देवरिया। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर टाउनहाल आडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान रहे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 3 करोड 26 लाख का चेक दिया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि चार वर्ष के शासन को सरकार द्वारा योग्य रीति से पूरा किया गया। मानव की मूलभुत आवश्यकताओं को पूरा करने का कार्य किया गया। सभी को स्वस्थ रखने, आत्म संतुष्टि का भाव विकसित करने का कार्य हुआ, वहीं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, नवजवानों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिये कार्य किया गया।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनाएं जैसे कि आयुष्मान भारत योजना संचालित कर 5 लाख के इलाज की सुविधा दी गयी। वहीं स्वच्छ वातावरण विकसित किया गया। जिससे स्वास्थ्य पर अनुकूल असर पडा और मस्तिक ज्वर जैसे बीमारी समाप्ति की ओर है। कोविड काल में भी लोगों का जीवन सुरक्षित रखने के लिये बढ-चढ कर कार्य हुआ। इस काल में आर्थिक कमी के बावजूद भी जनहित के लिये बजट बढा कर प्रस्तुत किया गया। इस जिले का भी बजट बढा है। शिक्षा के विभिन्न उपक्रम खोलने का कार्य किया गया। प्रतिभाओं को निःशुल्क कोचिंग कराये जाने का कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन से जनपद में किये गये उल्लेखनीय कार्यो का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जनपद में 50 लाख से ऊपर की 119 कार्य परियोजनायें निर्माणाधीन हैं। लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं, शेष कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जो भी योजना संचालित हैं उसे सतही तौर पर पात्र जनो तक पहुंचाने का कार्य किया गया है और आगे भी किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने कहा कि सरकार द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जो योजनाएं संचालित की गयी, उसका सकारात्मक परिणाम आया है। एन्टी रोमियो से लेकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये गये कार्यों के आप सभी साक्षी है। अपराध नियंत्रण हुआ है। महिलाओं के सुरक्षा के लिये कठोर कदम उठाये गये है। जनपद में दो नये थाने बने हैं तथा सलेमपुर में एक महिला रिपोर्टिंग चौकी भी खुली है। जिससे महिलाओं को अपनी समस्याओं को लेकर दूरस्थ नही जाना पडेगा। पुलिस कर्मियों के आवासीय व्यवस्था के लिये 13 मंजिला बिल्डिंग भी बन रही है।
रामपुर कारखाना विधायक प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि सफलता का तात्पर्य है कि जनता से जो वादे किये गये थे उसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जमीन पर शत प्रतिशत योजनाओं को उतारने का कार्य किया गया।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के स्वालम्बन के लिये दिया गया चेक
स्वतः रोजगार योजना के तहत कुल 12 महिलाएं स्वयं सहायता समूह की लाभार्थियों में रीमा, अंजली सिंह, ममता, कृष्णावती, राजमती, कृति रानी मिश्रा, किरन राव, चन्द्रावती, पार्वती, बिन्दु, आशा, बब्बी देवी के समूह को स्वीकृत धनराशि 3 करोड 26 लाख का चेक मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।
