रुद्रपुर: सीएम तीरथ का बड़ा फैसला, ग्रामीण क्षेत्रों से प्राधिकरण समाप्त
रुद्रपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्राधिकरण समाप्त किये जाने के बाद उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने भी अपने नए सीमांकन की घोषणा कर दी है। विनियमित क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में अब प्राधिकरण हस्तक्षेप नहीं करेगा। उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने बताया कि …
रुद्रपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्राधिकरण समाप्त किये जाने के बाद उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने भी अपने नए सीमांकन की घोषणा कर दी है। विनियमित क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में अब प्राधिकरण हस्तक्षेप नहीं करेगा।
उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने बताया कि वर्ष 2016 से पूर्व के विनियमित क्षेत्रों को छोड़कर नये सम्मिलित क्षेत्रों में मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। उन्होने बताया जनपद में वर्ष 2016 में विद्यमान रहे 04 विनियमित क्षेत्रों की सीमा में अग्रिम आदेश तक मानचित्र स्वीकृत कराने की कार्यवाही की जायेगी। शेष क्षेत्रों में उक्त कार्यवाही स्थगित रहेगी।
विनियमित क्षेत्र रूद्रपुर में नगर पालिक की सीमा व तहसील रूद्रपुर के ग्रामों की सीमा के भीतर पड़ने वाले क्षेत्र
लमरा, भूड़ारानी, फाजलपुर महरौला, रम्पुरा, जगतपुर, रूद्रपुर, बिगवाड़ा, शिमला बहादुरपुर, कल्याणपुर, छतरपुर, मटकोटा, बिन्दुखेड़ा, दानपुर, फुलसुंगा, फुलसुंगी, भमरौला, शिमला पिस्तौर, कोठा, लालपुर, कोलड़ा, कोलड़िया, रायपुर, विजयनगर, जयनगर, श्रीरामपुर, विनियमित क्षेत्र किच्छा में बण्डिया, किशनपुर, सौनेटा, सिरौली कला, सिरौली खुर्द विनियमित क्षेत्र काशीपुर में कुण्डा, बेतवाला, कचनौल गाजी, मानपुर, रम्पुरा, नीझड़ा, बेलजुड़ी, मिस्सरवाला, कुदइयावाला, लालपुर, हरियावाला, सरवरखेड़ा, जसपुर खुर्द, गंगापुर गोसाई, कुण्डेश्वरी, शिवलालपुर डल्लू, कुआ खेड़ा, टांडा उज्जैन, ढकिया गुलाबो, रायपुर खुर्द, गंगापुर रकवा, बसई, शाहगंज, बांसखेड़ा कला, पसियापुर, खड़कपुर देवीपुर, कुण्डेसरा, नन्दरामपुर, जैतपुरी घोसी, सांडखेड़ा, हेमपुर स्माइलपुर, दोहरी परसा, कचनाल गोसाई, खोखराताल, गिन्नी खेड़ा, बांसखेड़ा खुर्द व विनियमित क्षेत्र बाजपुर में भौना इस्लाम नगर (मझरा प्रभु, मझरा बक्श) चकरपुर (मझरा आलापुर), मुण्डिया पिस्तौर, कलां, खमरिया गामों की सूची में सम्मिलित है।
