हल्द्वानी: पानी न आने से परेशान मुक्तेश्वर वासी, धरने पर बैठी मातृशक्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से पानी न आने से परेशान मुक्तेश्वर वासियों का सब्र जवाब दे गया है। शनिवार सुबह 10 बजे से मातृशक्ति धरने पर डटी है और तब तक धरना स्थगित न करने की बात कह रही है जब तक मौके पर जलसंस्थान व प्रशासन की ओर से कोई उनकी बात …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से पानी न आने से परेशान मुक्तेश्वर वासियों का सब्र जवाब दे गया है। शनिवार सुबह 10 बजे से मातृशक्ति धरने पर डटी है और तब तक धरना स्थगित न करने की बात कह रही है जब तक मौके पर जलसंस्थान व प्रशासन की ओर से कोई उनकी बात सुनने नहीं पहुंचता।

धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि पिछले कई माह से पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है,पानी की आपूर्ति लगभग ठप सी है। गुरुवार को मुक्तेश्वर बाजार क्षेत्र से सटे जंगल में भड़की आग पर काबू पाने के लिए घरों और होटलों में स्टोर किए गए पानी से आग बुझाने का प्रयास किया गया जिसके चलते अब घरों में पीने का पानी भी नहीं बचा है,निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है जो कि काफी महंगा पड़ रहा है।

वहीं लोगों में इस बात को लेकर भी खासी नाराजगी है कि जंगलों में इतनी भीषण आग लगने के बावजूद शशबनी पेयजल योजना के अंतर्गत क्षेत्र में पहुंचने वाली पेयजल लाइन एक बार भी नहीं खोली गयी ,और संबंधित जेई,अधिशासी अभियंता से कई बार संपर्क साधने की कोशिश की गयी मगर किसी भी अधिकारी का एक बार भी फोन नहीं उठा।

बहरहाल मातृशक्ति का कहना है कि अब वह धरने से तभी हटेंगी जब तक मौके पर प्रशासन की ओर से क्षेत्र में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन नहीं मिलता। फिलहाल शाम साढे़ तीन बजे तक मौके पर न तो जलसंस्थान का कोई अधिकारी मौके पर पहुंच पाया न ही कोई जनप्रतिनिधि।

संबंधित समाचार