हल्द्वानी: खड़े डंपर से टकराया तेल टैंकर, क्लीनर की मौत
अमृत विचार, हल्द्वानी। तेल के टैंकर के सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराने जाने से क्लीनर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में लेने के साथ ही मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया। यह दुर्घटना शनिवार आधी रात टेढ़ी पुलिया के पास हुई। बरेली से …
अमृत विचार, हल्द्वानी। तेल के टैंकर के सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराने जाने से क्लीनर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में लेने के साथ ही मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया।
यह दुर्घटना शनिवार आधी रात टेढ़ी पुलिया के पास हुई। बरेली से पहाड़ तेल सप्लाई को जा रहा टैंकर सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गया। दुर्घटना में बांयी ओर बैठा क्लीनर इसकी चपेट में आ गया। संभवतया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चुरी भेजा और परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं थाना बिनावर निवासी अरविंद कुमार सिंह (24) के रूप में हुई। रविवार को मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने के साथ पीएम कराया गया। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
हादसों का सबब बने हाइवे किनारे खड़े वाहन
हल्द्वानी। नैनीताल-बरेली हाइवे पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहन हादसों का सबब बने हैं। इससे पहले भी सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों से टकराने से कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन इन वाहनों के खिलाफ पुलिस और सीपीयू कार्रवाई नहीं कर रही
