हल्द्वानी: मुक्तेश्वर के प्रेमी युगल ने गटका जहर, युवक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुक्तेश्वर के एक प्रेमी युगल ने अज्ञात परिस्थितयों में एक साथ जहर गटक लिया। पीड़ितों को बेस अस्पताल भर्ती किया गया। गंभीर युवक को हायर सेंटर रेफर करने के बाद एसटीएच भर्ती कराया गया। अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे एक युवती …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुक्तेश्वर के एक प्रेमी युगल ने अज्ञात परिस्थितयों में एक साथ जहर गटक लिया। पीड़ितों को बेस अस्पताल भर्ती किया गया। गंभीर युवक को हायर सेंटर रेफर करने के बाद एसटीएच भर्ती कराया गया। अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे एक युवती ऑटो में अचेत युवक को लेकर बेस अस्पताल पहुंची। इमरजेंसी में युवती ने डॉक्टर को बताया कि दोनों ने कीटनाशक पिया था। इसके बाद युवती को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। जबकि हालत गंभीर देखकर युवक को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।

इधर, जानकारी मिलने पर युवक के परिजन उसे एसटीएच ले गए। इससे पहले अस्पताल की सूचना पर पहुंचे कोतवाली के डे अफसर और तहसील के कानूनगो ने युवती के बयान लेने की कोशिश की। लेकिन युवती ने नाम और स्थायी पते के अलावा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती मूर्छित हो गई। इधर, जानकारी के बाद भी घंटों तक युवती के परिजन उससे मिलने तक नहीं आए। अस्पताल का स्टाफ ही उसकी तीमारदारी में लगा रहा। विषपान पीड़ितों के पारिवारिक सूत्रों ने आशंका जताई कि प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते दोनों ने जहर गटका होगा। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी युवक और युवती कुछ बताने की हालत में नहीं हैं। उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। हालत सुधरने पर पूरी जानकारी जुटाने के साथ ही घटना की जांच की जाएगी।

युवती ने अज्ञात परिस्थितियों में गटका जहर, मौत
चोरगलिया में एक युवती ने अज्ञात परिस्थितियों में कीटनाशक गटक लिया। हालत बिगड़ने पर उसे एसटीएच लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुलरूप से पीलीभीत निवासी दिगम्बर मौर्य का परिवार चोरगलिया में बटाईदारी का काम करता है। रविवार शाम दिगंबर की 18 वर्षीय पुत्री रचना ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका और परिजनों के बयान के आधार पर घटना की जांच कराई जा रही है।

संबंधित समाचार