बरेली: धूप में सड़क के गड्ढों में फंसकर निकल रहा पसीना
अमृत विचार, बरेली। सीवर लाइन की खुदाई की वजह से जगह-जगह गड्ढे खुदे पड़े हैं। सड़कों को समतल नहीं किया गया है। इसकी वजह से वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। तेज धूप से गड्ढों की वजह से लगने वाले जाम में फंसने से लोगों को पसीना छूट जा रहा है। सबसे …
अमृत विचार, बरेली। सीवर लाइन की खुदाई की वजह से जगह-जगह गड्ढे खुदे पड़े हैं। सड़कों को समतल नहीं किया गया है। इसकी वजह से वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। तेज धूप से गड्ढों की वजह से लगने वाले जाम में फंसने से लोगों को पसीना छूट जा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कतें बाइक सवारों को हो रही हैं।
निर्माण कार्यों का समय तो निर्धारित किया गया है लेकिन कहीं भी समय से काम पूरा नहीं हो रहा है। दूसरी तरफ पानी का छिड़काव न होने की वजह से धूल से भी लोगों को लगातार परेशानी हो रही है
गांधी उद्यान के सामने लगातार दिक्कत हो रही हैं, क्योंकि यहां की सड़क को समतल नहीं किया गया है। अब तो काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसमें वाहन फंस जा रहे हैं। गांधी उद्यान के आगे चौकी चौराहा की तरफ अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। एक बार फिर से चौराहा पर जेसीबी से काम शुरू किया गया।
हालांकि आगे पत्थर डालने का काम चल रहा है। जब तक गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक पूरी सड़क पर पत्थर नहीं पड़ जाते और वाहनों का आवागमन शुरू नहीं होता है, तब तक दिक्कतें लगातार होती रहेंगी। गांधी उद्यान से बियावानी कोठी तक निर्धारित समय से दो दिन बाद लगभग पत्थर डालने काम पूरा हो गया।
इसकी वजह से इस रास्ते पर जाम नहीं लगा। पत्थर डालने के बाद रेत भी डाली जा रही है लेकिन पानी का छिड़काव लगातार न होने से धूल उड़ रही है। बरेली कॉलेज से पटेल चौक तक भी लगातार परेशानी हो रही है। चौपुला चौराहा पर रोजाना वाहन जाम में फंस रहे हैं। किला रोड पर 31 मार्च तक किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है।
उसके बाद भी समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो आगे भी लोगों को जाम में फंसना पड़ेगा। गांधी उद्यान के सामने सड़क टूटी होने की वजह से वाहन चालक विकास भवन के सामने से रामपुर गार्डन वाले से रास्ते से निकल रहे हैं। दोनों तरफ से वाहन आने की वजह से यहां पर रोजाना जाम लग रहा है।
