किच्छा: बढ़ती मंहगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
किच्छा, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेसी नेता विक्रम कोरंगा के नेतृत्व में कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा तथा राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी …
किच्छा, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेसी नेता विक्रम कोरंगा के नेतृत्व में कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए।
इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा तथा राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने गलत नीतियों को बढ़ावा देने और देश के कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया है। इसके चलते लगातार पेट्रोल -डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है और आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जो घरेलू गैस सिलेंडर 400 से कम कीमत पर मिलता था वही गैस सिलेंडर अब 900 रुपए तक पहुंच गया है, जिससे आम आदमी के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है और गरीब आदमी दो वक्त की रोटी को भी भाजपा शासन में तरस रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जुमलेबाज केंद्र सरकार विकास का मात्र ढिंढोरा पीटने का काम करती है ,जबकि जमीनी स्तर पर कोई भी विकास नहीं हो रहा है और केंद्र सरकार की योजनाएं धरातल पर काम नहीं कर रही हैं ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा , राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा, विक्रम कोरंगा , दुर्गेश गुप्ता, विनोद मौर्या, बाबू कोली, अर्जुन सिंह, अरुण सिंह, मनोज सागर, मनोज कुमार ,शानू आदि मौजूद रहे।
