देहरादून: कुंभ श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले में शामिल होने के लिए यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे पहले अपनी कोरोना वायरस संक्रमण की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जरूरी होगा। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए एक अलग से प्रारूप जारी किया है। …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले में शामिल होने के लिए यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे पहले अपनी कोरोना वायरस संक्रमण की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जरूरी होगा।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए एक अलग से प्रारूप जारी किया है। कोविड-19 से संबंधित सावधानियों और आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी श्रद्धालुओं को राज्य सरकार के पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा और अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा। जारी पत्र के अनुसार 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, गंभीर बीमारी से ग्रस्त, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को कुंभ मेले में नहीं आने की सलाह दी गयी है।

संबंधित समाचार