बरेली: महिला ने दुपट्टे से लगाई फांसी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार। गांव मनोना निवासी एक 22 वर्षीय महिला तबस्सुम ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने बताया कि तबस्सुम का पति शाकिर और उसका भाई मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। शाकिर की शादी करीब 17 माह पहले ही हुई थी। उसके 1 बच्ची तीन …

आंवला, अमृत विचार। गांव मनोना निवासी एक 22 वर्षीय महिला तबस्सुम ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने बताया कि तबस्सुम का पति शाकिर और उसका भाई मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

शाकिर की शादी करीब 17 माह पहले ही हुई थी। उसके 1 बच्ची तीन माह की है। रात में खाना खाने के बाद रात्रि में जब बच्ची दूध पीने को रोने लगी तो परिवार वालों ने उठकर देखा तो महिला तबस्सुम गले में फंदा लगाकर लटकी हुई थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पति अलीगढ़ गया हुआ था।

संबंधित समाचार