गरमपानी: जल स्रोत सूखने से ग्रामीणो‍ं में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ गांव के ठीक ऊपर हुई बोरिंग से आप हालात बिगड़ने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बोरिंग के बाद से गांव के आसपास के जल स्रोत सूखने लगे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल बोरिंग बंद कराए जाने की मांग उठाई है। बजेड़ी गांव में पानी को हाहाकार मचा …

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ गांव के ठीक ऊपर हुई बोरिंग से आप हालात बिगड़ने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बोरिंग के बाद से गांव के आसपास के जल स्रोत सूखने लगे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल बोरिंग बंद कराए जाने की मांग उठाई है।

बजेड़ी गांव में पानी को हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर है। आसपास के गांवों में भी पेयजल संकट से सिर चढ़कर बोल रहा है। गांव के लोगों का आरोप है कि जब से बजेडी़ गांव के ठीक ऊपर बोरिंग की गई है तब से प्राकृतिक जलस्रोत सूख चुके हैं।

पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि भविष्य में आसपास के गांवों में भी इसका बड़ा असर पड़ सकता है। ग्रामीण बताते हैं कि बोरिंग करने वालो ने गांव के लोगों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी हासिल नहीं किया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर कालगातार सूख रहे जल स्रोतों व पेयजल संकट के बावजूद बोरिंग की अनुमति क्यों दे दी गई। गांव के लोगों ने बोरिंग को बंद किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि मनमानी की गई तो फिर सड़क पर उतर आंदोलन किया जाऐगा।

संबंधित समाचार