गरमपानी: काकड़ीघाट से क्वारब राजमार्ग का चौडीकरण कार्य शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। काकडी़घाट से क्वारब तक राष्ट्रीय राजमार्ग को टू लेन किए जाने का कार्य शुरु हो गया है। चौड़ीकरण के बाद राजमार्ग नए लुक में नजर आएगा। चौड़ीकरण से अब जाम आदि से भी निजात मिलेगी। काकडी़घाट से क्वारब तक राष्ट्रीय राजमार्ग अब नए स्वरुप में दिखेगा। लगभग 45.45 करोड रुपये की लागत …

गरमपानी, अमृत विचार। काकडी़घाट से क्वारब तक राष्ट्रीय राजमार्ग को टू लेन किए जाने का कार्य शुरु हो गया है। चौड़ीकरण के बाद राजमार्ग नए लुक में नजर आएगा। चौड़ीकरण से अब जाम आदि से भी निजात मिलेगी।

काकडी़घाट से क्वारब तक राष्ट्रीय राजमार्ग अब नए स्वरुप में दिखेगा। लगभग 45.45 करोड रुपये की लागत से टूलेन किए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखकर क्रश बैरियर के साथ ही मजबूत पैराफिटो का निर्माण भी किया जाएगा। मजबूत कलमठ तैयार करने का कार्य भी शुर कर दिया गया है।

दस किलोमीटर चौड़ीकरण के दौरान विभागीय अधिकारियों की टीम लगातार मॉनिटरिंग भी करेगी। यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए भी कार्यदाई संस्था मौके पर कुछ लोगों की तैनाती करेगी।खास बात यह है कि इस बार रोड कटिंग का मलवा कोसी नदी में जाने से रोकने के लिए संबंधित विभाग विशेष वायरक्रैट (पत्थरों का जाल) का निर्माण कराऐगा।

 

ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किया जाऐगा जहां से भूस्खलन का मलवा कोसी नदी में जाता है वहां पर भी मजबूत वायरक्रैट निर्माण किया जाएगा। काकडी़घाट से क्वारब तक चार नए पुल भी बनेंगे। दो 36 – 36 मीटर जबकि अन्य दो पुल 12 – 12 मीटर के बनाए जाएंगे। एनएच के अधिकारियों के अनुसार क्वारब, नैनीपुल, खीनापानी, सुयालबाड़ी के समीप नए पुलो का निर्माण होगा।

राजमार्ग पर दस किलोमीटर दायरे में कई तीखे मोड़ भी समाप्त हो जाएंगे। तीखे मोड़ होने से दुर्घटना कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। निर्माण के दौरान तीव्र मोड़ को विशेष प्रकार की कटिंग कर समाप्त किया जाएगा। एनएच के सहायक अभियंता एलएम तिवारी ने बताया की काकड़ीघाट से क्वारब तक राजमार्ग को टूलेन किए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभागीय कर्मचारियों की निगरानी में ही कार्य किए जाएंगे। चार नए पुल भी बनेगें। नदी पर मलवा ना जाए इसके लिए विशेष प्रकार के वायरक्रैट निर्माण किए जाएंगे।

संबंधित समाचार