देहरादून: कौशिक के ऑनर के बाद अब रेखा वर्मा को हेलीकॉप्टर सुविधा दिए जाने से नाराज हुई कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा को हेलीकॉप्टर की सुविधा देने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग कर रही है। इससे पहले भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने पर कांग्रेस …

देहरादून, अमृत विचार। भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा को हेलीकॉप्टर की सुविधा देने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग कर रही है। इससे पहले भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने पर कांग्रेस ने सत्तारुढ़ पार्टी की तीखी आलोचना की थी।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बीते रोज बागेश्वर में जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर पर कांग्रेस तीखे सवाल दाग चुकी है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कौशिक कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, लेकिन अब वह मंत्री नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कौशिक के बाद अब भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के बारे में सरकारी हेलीकाप्टर सेवा के दुरुपयोग की जानकारी सामने आ रही है, जो दर्शाता है कि भाजपा सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है। वहीं, कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि रेखा वर्मा हेलीकॉप्टर से लखीमपुर खीरी गईं। भाजपा के नेता प्रोटोकाल के उल्लंघन के साथ सरकारी धन का भी दुरुपयोग कर रहे हैं।

 

 

संबंधित समाचार