हल्द्वानी: होली में रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन विभाग ने दिया ये तोहफा…
हल्द्वानी, अमृत विचार। होली के मौके पर परिवहन निगम ने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किया है। चालक, परिचालक, लिपिक, एमएसटी, सहित अन्य कर्मचारियों को अधिक से अधिक ड्यूटी करने पर इस प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। मुख्यालय द्वारा जारी र्निदेश के मुताबिक केंद्र व राज्य सरकार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। होली के मौके पर परिवहन निगम ने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किया है। चालक, परिचालक, लिपिक, एमएसटी, सहित अन्य कर्मचारियों को अधिक से अधिक ड्यूटी करने पर इस प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। मुख्यालय द्वारा जारी र्निदेश के मुताबिक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोविड19 से संबंधित गाइडलाइन को सख्ती से पालन कराए जाने के लिए कहा गया है। प्रोत्साहन योजना 26 मार्च से 5 अप्रैल तक लागू रहेगी। उधर निगम कर्मियों को चार माह से वेतन भुगतान नही किया गया है, लिहाजा उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
11 सौ तक मिलेगा प्रोत्साहन राशि
विभागीय रूपरेखा के मुताबिक 75 प्रतिशत लोडफैक्टर से अधिक आय प्राप्त करने व सिर्फ एक दिन छुट्टी करने वाले चालकों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें भी केवल मैदानी मार्ग पर चलने वाले चालकों, परिचालकों को कम से कम 242 किमी प्रति दिन के रनिंग पर एक–एक हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में कम से कम दो सौ किमी की दूरी तय करने पर 11 सौ रुपए का लाभ दिया जाएगा।
होली पर मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन
निर्देश के मुताबिक होली पर्व के दिन रुट पर जाने वाले कर्मचारियों का दो सौ रुपए व 85 प्रतिशत अधिक लोड फैक्टर होने पर तीन सौ रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। विभागीय निर्देश के अनुसार निगम में कार्यरत नियमित, संविदा, व आउटसोर्सिंग से रखे गए कर्मचारियों को यह लाभ दिया जाएगा।
लोडफैक्टर की बाध्यता से कर्मचारियों में रोष
विभागीय कार्यालयों में मुख्यालय द्वारा प्रोत्साहन राशि देने के निर्णय की सराहना हो रही है। लेकिन लौडफैक्टर की बाध्यता किए जाने से कर्मचारियों ने विरोध करना शुरु कर दिया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह जीना का कहना हे कि चार माह से बकाया वेतन का भुगतान अभी तक नही कराया गया है और विभाग द्वारा लोड फैक्टर की शर्त रखी गई है, जबकि कोरोना महामारी के चलते अभी भी यात्रियों की संख्या में इजाफा नही हो पा रहा है। कहा कि लोड फैक्टर की बाध्यता समाप्त करने के लिए प्रदेश स्तर पर विरोध किया जा रहा है।
होली के अवसर पर कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को मुख्यालय द्वारा लागू किया गया है। पर्व के दिन यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए बसों का संचालन पूर्ववत किया जाएगा।
-यशपाल सिंह, मंडलीय प्रबंधक संचालन, परिवहन निगम
