हल्द्वानी: गौला व नंधौर नदियों में होगा ड्रोन से सर्वे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला समेत चार नदियों में नौ अधिकारियों की संयुक्त टीम का तीन दिवसीय विशेष सर्वे बुधवार को शुरू हो गया है। पहले दिन अधिकारियों ने गौला व नंधौर नदियों का फिजिकल सर्वे किया। तीन दिन बाद ड्रोन से सर्वे किया जाएगा। जिला खनन अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि खनन विभाग के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला समेत चार नदियों में नौ अधिकारियों की संयुक्त टीम का तीन दिवसीय विशेष सर्वे बुधवार को शुरू हो गया है। पहले दिन अधिकारियों ने गौला व नंधौर नदियों का फिजिकल सर्वे किया। तीन दिन बाद ड्रोन से सर्वे किया जाएगा।

जिला खनन अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि खनन विभाग के सुझाव पर गौला समेत चारों नदियों में उपखनिज के सटीक आकलन के लिए विशेष सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण, वन अनुसंधान, केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, वन, प्रशासन, वन निगम, सिंचाई और खनन विभाग के 10 अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।्र

उन्होंने बताया कि पहले दिन गौला व नंधौर का फिजिकल सर्वे किया गया है ताकि नदियों में उपखनिज भंडारण की वास्तविक रिपोर्ट पता चले। इसी के साथ ही नदी क्षेत्रों में उपखनिज भंडारण के नए क्षेत्रों का भी पता चल सके। आज नंधौर, कोसी और दाबका का फिजिकल सर्वे किया जाएगा। डीजीपीएस युक्त ड्रोन सर्वे के लिए तैयारियां की जा रही हैं, तीन-चार दिन बाद ड्रोन सर्वे होगा। गौला नदी के 1498 हेक्टेयर इलाके की मैपिंग होगी। इस वजह से ड्रोन सर्वे छह-सात दिन तक चल सकता है।

अभी सिर्फ गौला में हो रहा है खनन 
नैनीताल जनपद में अभी सिर्फ गौला नदी में खनन हो रहा है। इस नदी में 33 लाख घन मीटर उपखनिज की निकासी होनी है। जबकि कोसी, दाबका, नंधौर नदियों में उपखनिज निकासी का लक्ष्य पूरा होने की वजह से खनन बंद है। इससे इन नदियों में उपखनिज निकासी को पंजीकृत हजारों वाहन खड़े हैं।

संबंधित समाचार