अगर दूध के दांत समय से पहले गिर जाएं तो क्या करें?
बच्चों के दूध के दांत बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। ये न केवल बोलने, चबाने, दिखने, बल्कि बुरे आदतों की रोकथाम के लिए और पक्के दांतों के निकलने में भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूध के दांतों का गिरना/टूटना और पक्के दांतों का निकलना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। कभी-कभी यह सामान्य प्रक्रिया …
बच्चों के दूध के दांत बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। ये न केवल बोलने, चबाने, दिखने, बल्कि बुरे आदतों की रोकथाम के लिए और पक्के दांतों के निकलने में भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूध के दांतों का गिरना/टूटना और पक्के दांतों का निकलना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। कभी-कभी यह सामान्य प्रक्रिया कुछ वजहों से बाधित हो जाती है। जैसे-दूध के दांतों का समय से पहले गिरना, दूध के दांतों के किनारों में कैविटी होना और इन्हीं वजहों से खाली जगहों के आसपास के दांतों का झुकाव हो जाता है।
जबड़ों में जगह की कमी और जबड़ों का विकास धीमा हो जाता है। इन सभी समस्याओं से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि दूध के दांतों को तब तक सुरक्षित रखा जाए, जब तक उनका समय समाप्त न हो जाए। इसलिए यह कहा जाता है कि दूध के दांत एक प्राकृतिक स्पेस मेंटेनर है, जो जबड़े में सबसे अच्छा स्पेस मैनेजमेंट करते हैं और पक्के दांतों को अपने जगह पर एवं समय पर निकलने में मदद करते हैं।
क्या होते हैं यह स्पेस मेंटेनर
कभी-कभी दूध के दांतों को कैविटी से खराब होने के कारण अथवा अन्य वजह से हम उन्हें बचा नहीं पाते और उन दांतों को समय से पहले उखाड़ना पड़ता है तब हमें कृत्रिम तरीकों से उन खाली जगहों की देखभाल (स्पेस मैनेजमेंट) करने पड़ते हैं और जिन चीजों से हम यह स्पेस मैनेजमेंट करते हैं। उनको हम स्पेस मेंटेनर कहते हैं।
स्पेस मेंटेनर हम समय से पहले निकले हुए दूध के दांतों के जगहों पर लगाते हैं। यह स्पेस मेंटेनर ऊपर एवं नीचे के दोनों ही जबड़ों पर लगाए जा सकता है। स्पेस मेंटेनर का एकमात्र उद्देश्य है कि दूध के दांत के समय से पहले गिरने के बाद जबड़ों का विकास और खाली जगहों की लंबाई संरक्षित करना और पक्के दांतों को बिना किसी रुकावट के सही जगह पर निकलने में मदद करना।
मुंह की मांसपेशियां और बच्चे की मौखिक आदतें
स्पेस मेंटेनर बहुत तरह के होते हैं। अलग-अलग जगहों पर आवश्यकतानुसार इनका उपयोग किया जाता है। यह दांतों पर फिक्स और निकालने लगाने वाले दोनों तरह के होते हैं। निकालने लगाने वाले स्पेस मेंटेनर हम असहयोगी बच्चों में दे सकते हैं पर जिन बच्चों में ज्यादा कैविटी होती है और जो बच्चे अपने मुख की स्वच्छता नहीं रख पाते, उन्हें हमें यह नहीं देना चाहिए। फिक्स स्पेस मेंटेनर कई तरह के होते हैं और इनका उपयोग इनकी आवश्यकता अनुरूप किया जाता है। बैंड एंड लूप फिक्स स्पेस मेंटेनर सबसे उपयोग में आने वाला स्पेस मेंटेनर होता है और इसे हम दूसरी दूध के दाढ़ पर फिक्स करते हैं।
- अन्य प्रकार के स्पेस मेंटेनर जैसे-लिंगुअल होल्डिंग आर्च नीचे के जबड़े के लिए, ट्रांसपैलेटल आर्च ऊपर के जबड़े के लिए उपयोग में आते हैं।
- दूध के दांतों की देखभाल करने में माता पिता की भूमिका, दूध के दातों में चिकित्सकीय उपेक्षा ही पक्के दांतों एवं जबड़ों में जगह की कमी करती है। प्रारंभिक, नियमित और संतोषजनक दंत चिकित्सकीय देखभाल दूध के दांतों को उनके समय से पहले गिरने से बचाता है। बच्चों को हर छह महीने पर दंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
- बच्चों को मुंह की सफाई रखने का ज्ञान और लाभ बताना चाहिए, जिससे वह कम उम्र में मुंह की बीमारियों से बच सकें।
- किसी भी वजह से अगर बच्चे के दांत समय से पहले गिरते हैं तो दन्त चिकित्सक से संपर्क करें।
