हल्द्वानी: त्योहार के मौके पर वेतन मिला तो खिल उठे चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  पांच माह से वेतन में देरी का सामना कर रहे कर्मचारियों को राहत देते हुए परिवहन निगम ने एक ही माह में दो महीने का वेतन भुगतान कर दिया है। लेकिन अभी भी कर्मचारियों का चार माह का वेतन शेष है। फिलहाल होली के मौके पर वेतन भुगतान होने से कर्मचारियों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  पांच माह से वेतन में देरी का सामना कर रहे कर्मचारियों को राहत देते हुए परिवहन निगम ने एक ही माह में दो महीने का वेतन भुगतान कर दिया है। लेकिन अभी भी कर्मचारियों का चार माह का वेतन शेष है। फिलहाल होली के मौके पर वेतन भुगतान होने से कर्मचारियों को भारी राहत मिली है। इससे पुर्व मार्च माह की शुरुआत में कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान किया गया था। गुरुवार को दोपहर बाद कर्मचारियों के खाते में नवंबर माह का वेतन आने की खबर पर कर्मचारियों ने खुशी जाहिर किया।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा की वेतन पाने से कर्मचारियों का बहुत राहत मिली है। इससे पूर्व कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नही मिलने के कारण परिवार का भरण पोषण करने के लिए भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा की अब समय से वेतन भुगतान होने की उम्मीद है, सभी डिपो द्वारा शासन से निर्धारित लक्ष्य को लगभग पूरा कर लिया जा रहा है।

संबंधित समाचार